: ब्लूमिंग बड्स स्कूल में सत्र 2020—21 के प्रवेश हेतु ऑनलाइन ऑफलाइन प्रक्रिया तेज
संतकबीरनगर K k mishra
विद्यालय के मुख्य गेट पर अभिभावक व बच्चों को थर्मल स्क्रीनिंग ,हैंड सेनेटाइजर व मास्क के साथ सोशल डिस्टैन्स का पालन कराते हुए किया जा प्रवेश

ई क्लास के माध्यम से छात्रा छात्राओं का हो रहा शिक्षण कार्य
संतकबीर नगर ब्लूमिंग बड्स स्कूल खलीलाबाद में सत्र २०२०-२०२१ में प्रवेश हेतु ऑनलाइन एवम् ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया लॉक डाउन के बाद से तीब्र गति से चल रही है।.जिन छात्र/छात्राओं की प्रवेश परीक्षा माह मार्च-मे कराया गया था। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण समस्त छात्र /छात्राओ का प्रवेश पूर्ण हो चुका है। वर्तमान समय में जो भी छात्र छात्राएं प्रवेश हेतु अविभावक के साथ आ रहे है उनका मेन गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग ,हैंड सेनेटाइज करते हुए मास्क के साथ सोशल डिस टेंसिंग का पालन करते हुए एक बार में केवल एक ही अभिभावक के प्रवेश की अनुमति दी गई है। प्रवेश लेने वाले छात्रों का टेस्ट कराकर सीधे प्रवेश लिया जा रहा है। साथ ही साथ प्रधानाचार्य श्री अजय भारद्वाज जी के साथ विद्यालय के योग्य एवम् कुशल अध्यापकों की टीम अपने निज आवास से टाइमटेबल के अनुसार प्रवेशित व अप्रवेशित छात्रों को इ- क्लास के माध्यम से टीचिंग का कार्य विगत दो महीनों से चलाया जा रहा है। विद्यालय की प्रवंध निदेशिका श्रीमती पुष्पा चतुर्वेदी एवम् सह- प्रबंधक श्री वैभव चतुर्वेदी ने विद्यालई कार्य में संलिप्त समस्त शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के साथ साथ अभिभावकों एवम् छात्र / छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया है