


- समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे न्याय – जिला जज
- न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहे – अजय कुमार त्रिपाठी
संतकबीरनगर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में रविवार को हीरालाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में मेगा/वृहद विधिक सहायता व सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कुल 159 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहे बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के द्वार तक पहुंचे। इसी पावन उद्देश्य के साथ आज का यह शिविर आयोजित है। विधिक सेवा प्राधिकरण का लक्ष्य केवल परामर्श देना नही, बल्कि सहायता पहुंचाना भी है। उन्होंने अपने कर कमलों से प्रमाण पत्र, चेक सहायता और किट वितरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि न्याय केवल अदालतों तक सीमित न रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके अमूल्य सहयोग की प्रशंसा किया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मो.नासिर अहमद ने कहा कि लाभार्थियों को उपस्थिति विभिन्न विभागों के सक्रियता का परिणाम है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति को मिलनी चाहिए। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी व अपर जिला जज एससीएसटी एक्ट देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कार्यकम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा संचालित यह कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा। सभी पात्र व्यक्तियों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिलना ही चाहिए। अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने कहा कि विधिक सहायता तथा नागरिक सुरक्षा का समन्वय के प्रति पुलिस विभाग गंभीर है। लोगों को पुलिस के सहयोग को तत्परता पूर्वक प्राप्त करनी चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने विधिक सहायता के आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व न्यायिक अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का सुचारु रुप से संचालन करते हुए कहा कि न्याय सबके लिए, सहायता हर द्वार तक केवल नारा नही हमारा संकल्प है।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रामानुज कन्नौजिया, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, प्रभारी जिला वन अधिकारी हरिकेश यादव, जिला विकास अधिकारी प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र कुमार, सिविल जज अभिनव त्रिपाठी, सिविल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट सुश्री निधि मिश्रा, न्यायिक अधिकारी नरेंद्र कुमार यादव, अशोक कसौधन, ग्राम न्यायालय के पीठासीन अधिकारी चंदन कुमार समेत विभिन्न विभाग के अधिकारी, कर्मचारी व पैरालीगल वालंटियर तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।