राष्ट्रवादी क्षत्रिय संघ भारत की बैठक संपन्न…
क्षत्रिय समाज के गरीब तबका की मदद करेगा
राष्ट्रवादी क्षत्रिय संघ भारत
विशाल सिंह
खलीलाबाद / संत कबीर नगर



खलीलाबाद ब्लॉक के ग्रामसभा खरवनियां कला में रविवार को राष्ट्रवादी क्षत्रिय संघ भारत की एक बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में मुख्य अतिथि राजकपूर सिंह सेवानिवृत्त राजपूताना रेजीमेंट द्वारा कहा गया कि राजपूत भारत मां की रक्षा के लिए अपना तन मन समर्पित कर देता है। राजपूतों का इतिहास गौरवशाली रहा है। राजपूत हमेशा दूसरे की मदद सहायता के लिए तत्पर रहता है।
बैठक में विशाल सिंह दीपू ने कहा कि आज क्षत्रिय राजनीति का शिकार हो रहा है। शिवेंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रवादी क्षत्रिय संघ भारत क्षत्रियों के मान सम्मान की लडाई लसने के लिए कृत संकल्पित है।इस दौरान
सूर्यप्रताप सिंह, भीमसेन सिंह, संदीप शाही, मानवेंद्र प्रताप सिंह, आशीष सिंह, विनोद सिंह, विश्वजीत शाही, सौरभ सिंह, अमित सिंह, भानुप्रताप शाही सहित सैकड़ों क्षत्रिय मौजूद रहे।