

संतकबीर नगर 15 अगस्त 2024 , जनपद में 78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह उदया स्कूल भुजैनी के प्रागढ़ में स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा जगत में शुक्ल पक्ष के चंद्र समरूप दिनानुदिन उत्तुंग शिखर को प्राप्त कर रहा है। स्कूल की बढ़ती ख्याति से अभिभावकों का मन मां सरस्वती की गंगानुधारा में हिलोरें ले रहा है। ऐसा लगता है कि मानो उनके स्वप्नों की झांकी दृष्टिगत हो रही है।
कार्यक्रम का शुभारंभ , भारतीय सभ्यता व प्रगतिवादी विचारधारा के युगल समन्वयक स्वरूप आदरणीय श्री अंकित राज तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। उनके भाल को चंदन कुमकुम से अलंकृत करने में कक्षा दसवीं की छात्रा अंकिता,अस्मिता व कंप्यूटर(संगणक) अध्यापिका कुमारी शैफाली द्वारा किया गया। कार्यक्रम को गति प्रदान करते हुए कक्षा सातवीं की छात्रा आराध्या शुक्ला व कक्षा नवी के छात्र अस्तित्व उपाध्याय ने प्रस्तोता का कार्यभार संभालते हुए श्री अंकित राज तिवारी जी के करकमलों से ध्वजारोहण हुआ। तत्पश्चात विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों , छात्र-छात्राओं , अभिभावकों , परिचारकों ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान किया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में मार्च-पास्ट कर रहे सुभाष हाउस , रमन हाउस , टैगोर हाउस , रामानुजन हाउस के बच्चों ने सैनिक अंदाज में तिरंगे का सम्मान किया। इसी के साथ मुख्य अतिथि श्री अंकित राज तिवारी जी के लिए बच्चों ने स्वागत गान किया। स्वागत गीत की तैयारी श्री रवि कुमार व कुमारी पलक दुबे के निर्देशन में हुआ बच्चों ने अनेकानेक लुभावने कार्यक्रमों से सबको प्रसन्न कर दिया।
विद्यालय के बच्चों का मनोशारीरिक विकास हो इसक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी जी के नेतृत्व में उदया इंटरनेशनल स्कूल के प्रबुद्ध शिक्षकों , शिक्षिकाओं का प्रयास फलीभूत होता नजर आ रहा है। प्रधानाचार्य श्री एस. के. त्रिपाठी जी अपने उद्बोधन में कार्यक्रम में उपस्थित विद्यालय परिवार के सदस्यों , अभिभावकों व बच्चों को ढेर सारी बधाइयां देते हुए 78 वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी वीर-सपूतों को याद किया। भारत की प्रभुता , अखंडता अक्षुण्ण रहे इसके लिए मंगल कामना की।
प्रधानाचार्य श्री एसके त्रिपाठी जी ने 78 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर बच्चों में जिम्मेदारियों का भाव बढ़े उसके लिए बच्चों को अनेक प्रकार के पदों से अलंकृत किया जो इस प्रकार हैं – स्कूल कैप्टन कक्षा नवी के छात्र अस्तित्व उपाध्याय , उप कप्तान कक्षा नवी की छात्रा रिद्धिमा शुक्ला , स्कूल हेड बॉय अक्षत जायसवाल , उप हेड बॉय साहिल , हेड गर्ल अदिति , वॉइस हेड गर्ल नियति जायसवाल , अनुशासन इंचार्ज किशन गुप्ता , समीक्षा , श्रेयांक मणि त्रिपाठी , सीसीए कैप्टन आरुषि जायसवाल व साकिब , सीसीए वाइस कैप्टन राजवर्धन , स्पोर्ट्स कैप्टन मनीष गुप्त , स्पोर्ट्स वाइस कैप्टन अनामिका यादव , रेड हाउस कैप्टन आयुष्मान श्रीवास्तव रेड हाउस वाइस कैप्टन कक्षा सातवीं की छात्रा आराध्या शुक्ला यलो हाउस कैप्टन अर्पित प्रजापति , यलो हाउस वाइस कैप्टन मोहम्मद अफजल , ब्लू हाउस कैप्टन शिवांशु यादव , ब्लू हाउस वाइस कैप्टन शौर्य पटेल , ग्रीन हाउस कैप्टन गुरदीप चौधरी , ग्रीन हाउस वाइस कैप्टन अंशिका यादव को नियुक्त किया गया।
उदया इंटरनेशनल स्कूल में आए सभी स्वजनों बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित , कक्षा दसवीं की छात्रा निधि चौधरी ने किया। तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया ।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट