भाकियू चढूनी की जागरण पंचायत हुआ सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

संत कबीर / बखिरा – नगरभारतीय किसान यूनियन चढूनी ईकाई संत कबीर नगर की जागरण पंचायत आज संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व मे बघौली ब्लाक के बौरव्यास गांव मे स्थित मां काली मंदिर पर सम्पन्न हुई। जागरण पंचायत मे संगठन के बिस्तार, संगठन की मजबूती पर बृहद चर्चा की गयी।बीते शनिवार को हुई जागरण पंचायत मे मुख्य अतिथि के रूप मे संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय भी उपस्थित रहे, जहां पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम मे पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। जागरण पंचायत को संबोधित कर आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि जागरण पंचायत जिले मे तीन महीने तक लगातार प्रत्येक तहसील व ब्लाक मे लगाई जानी है। जागरण पंचायत महीने मे कम से कम दो बार होना है। जागरण पंचायत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानो को संगठन से जोड़ा जाना है, जिससे संगठन मजबूत होगा, जिससे किसानहित एवं जनहित की मांगों को पूरा कराया जा सकेगा।जागरण पंचायत को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रत्येक जिले मे जगह जगह पंचायत लगातार किसानो को जागरूक किया जाना है और उन्हे संगठन से जोड़ा जाना है, तभी संगठन मजबूत होगा।श्री पांडेय ने आगे कहा कि किसानो की तमाम समस्यायें हैं जिसका निराकरण भी कराया जाना है, जो कि बिना संगठन के मजबूत किये संभव नही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कडी मेहनत कर किसानों को संगठन से जोड़ें।जागरण पंचायत को तमाम अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधित कर किसानो की विभिन्न समस्याओ, मांगों पर भी चर्चा किया, जिसका जल्द-से-जल्द निराकरण कराने, मामले को विचार विमर्श कर सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। अगला जागरण पंचायत इसी महीने मे 15 अगस्त के बाद आयोजित करने पर भी विचार किया गया।जागरण पंचायत मे प्रमुख रूप से संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट, वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष खलीलाबाद महेंद्र चौरसिया, तहसील उपाध्यक्ष खलीलाबाद लालजी यादव, राजू राय, राम सागर, देवीशरण, रमाशंकर, सुरेंद्र चौधरी, मेवाती, मालती, आरती, भोला, ओमप्रकाश, रोहित मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।