👉 जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बा लाल श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का किया शुभारम्भ

संत कबीर नगर 01 जुलाई 2024 जिला अध्यक्ष भाजपा जगदंबा लाल श्रीवास्तव के कर कमल द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया।
जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान/दस्तक अभियान जो कि 01.07.2024 से प्रारम्भ होकर 31.07.2024 तक चलाया जाएगा एवं दस्तक अभियान 11.07.2024 से 31.07.2024 तक आशाओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा घर-घर जाकर बुखार, सर्दी जुखाम, टी0बी0, कुष्ठ रोग, मलेरिया, फाइलेरिया दस्त के रोगियों की लक्ष्णों के आधार पर चिन्हित करते हुए सूची तैयार कर अपने ब्लॉक इकाई पर सूचित करेंगी।
दस्तक एवं संचारी अभियान में जिला पंचायत राज विभाग के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई एवं टूटे-फूटे नल के चबूतरों का पुर्ननिर्माण एवं शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं झाड़ियों की कटाई कराया जायेगा। कृषि विभाग, नगर विकास, पशुपालन, शिक्षा विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रसाशन, शासन द्वारा प्रेषित दिशा-निर्देश के अनुरूप बनायी गयी कार्ययोजन के अनुसार कार्य करेंगे। जिसकी सघन पर्यवेक्षण अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों द्वारा जैसे- डब्लू0एच0ओ0, यूनिसेफ एवं पाथ द्वारा करते हुए आख्या साप्ताहिक रूप से जिलाधिकारी को अवगत करायेंगें।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट