दुधारा थाना क्षेत्र के बरैनिया का मामला


संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के गांव बरैनिया में बाबा साहब डा0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग को लेकर ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों सहित भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।
थाना दुधारा क्षेत्र के गांव बरैनिया के ग्राम प्रधान मोहम्मद सुहेल, ग्रामीण अमिताभ गौतम, विकास, लालमन, भीम आर्मी के बृजभान बौद्ध, मंगल सिंह राव, राम प्रसाद, आज्ञाराम चौधरी आदि ने जिलाधिकारी को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा है कि बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए खाली जमीन भी है। गांव के लोग प्रतिमा स्थापित करने के लिए सहमत हैं
ग्रामीणों ने बरैनिया के गाटा संख्या- 113,301 पर बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित कराने की मांग किए हैं।