हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
संत कबीर नगर : कोतवाली खलीलाबाद में गठित टीम द्वारा मु0अ0स0 434/2024 धारा 147/148/149/323/506/302/307/34 भा0द0वि0* से सम्बन्धित अभियुक्त बोधनाथ यादव पुत्र स्व0 रूदल प्रसाद यादव साकिन महुई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को माननीय न्यायालय जनपद संतकबीर नगर से गैर जमानतीय वारण्ट प्राप्त कर अभियुक्त बोधनाथ यादव उपरोक्त को गिरफ्तारी माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
बताते चलें कि 08 जून 2024 को थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत ग्राम महुई में नाली को लेकर विवाद हुआ था,उसी दौरान अभियुक्त उपरोक्त द्वारा वादिनी के पति धर्मेंद्र यादव को गोली मार दी गई । जिनको जिला अस्पताल लाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए सम्बन्धित अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय जनपद संतकबीरनगर से गैर जमानतीय वारण्ट प्राप्त कर अभियुक्त बोधनाथ यादव उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को कमांडिग आफिसर 41(1) आर एण्ड ओ फ्लाईट सी/ओ 99APO मीसामारी (असम)* भेजा गया । कमांडिग आफिसर 41(1) आर एण्ड ओ फ्लाईट सी/ओ 99APO मीसामारी (असम) के द्वारा अभियुक्त बोधनाथ यादव उपरोक्त को 18. जून.2024 को उ0नि0 श्री अशोक कुमार दुबे की कस्टडी में दिया जो अभियुक्त को लेकर कोतवाली खलीलाबाद संत कबीर नगर लाया गया । अभियुक्त से पूछताछ कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करने के उपरान्त माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार शुदा अभियुक्त का नाम पता-. बोधनाथ यादव पुत्र स्व0 रूदल प्रसाद यादव साकिन महुई थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट