
संत कबीर नगर
विकास खंड सेमरियांवा के ग्राम सभा जिगिना में गौ संरक्षक केंद्र बना हुआ है जहां बेजुबान जानवर भूसा और पानी के लिए तड़प रहे हैं । भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के प्रदेश महासचिव श्री प्रकाश पांडे ने जिलाधिकारी को पत्र देकर तत्काल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शिकायती पत्र दिया प्रदेश महासचिव ने कहा गौ संरक्षक केंद्र पर जो कर्मचारी लगाए गए हैं उनका 5 से 6 महीने का वेतन भी रुका हुआ है इसको भी तत्काल दिलाया जाए |