
संतकबीरनगर। संतकबीरनगर संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन उम्मीदवार व पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद की ऐतिहासिक जीत ने साबित कर दिया है कि लोग मोहब्बत को पसंद करते हैं नफरत को नहीं।
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हाजी मुहम्मद नजीर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही है।
उन्होंने कहा कि जब युवा हताश और निराश हो बेरोजगारी का दंश झेल रहा था, किसान परेशान, व्यापारी परेशान, आम आदमी मंहगाई से परेशान रहा तो सत्ता में बैठी भाजपा सरकार ने इन समस्याओं की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। राजनीति और धर्म दो अलग अलग चीजें हैं। लेकिन भाजपा ने मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तमाम प्रयास किए गये लेकिन जनता ने सूझबूझ का परिचय देते हुए मतदान किया।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की लोकप्रियता से एनडीए के घटक दलों में डर पैदा कर दिया है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जो मेहनत की है सभी बधाई के पात्र हैं।