जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद अख्तर पर कातिलाना हमला करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी – विनय कुमार चतुर्वेदी

संत कबीर नगर 9 जून 2023 बीते रात्रि 1 बजे ज़िला पंचायत सदस्य मो० अख़्तर पर 15,20 अज्ञात लोगों द्वारा जानलेवा हमला पंकिया गया अवैध असलहे से लैस फ़ायरिंग की, गई सूचना पाकर वरिष्ठ भाजपा नेता हृदय सम्राट समाजसेवी विनय कुमार चतुर्वेदी ख़लीलाबाद के सिद्धार्थ हॉस्पिटल पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ जाना व दोषियों पर शख़्त कार्यवाही किए जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता की, उन्होंने कहाँ की भाजपा सरकार में इस तरह के हमले ऐसी अराजकता किसी तरह स्वीकार्य नही की जा सकती है। इसके लिए भाजपा के शीर्षस्थ नेताओं से वार्ता करके जल्द से जल्द दोषी व्यक्तियों को गिरफ्तार कराते हुए उनके ऊपर विधिक कार्रवाई कराई जाएगी कुछ लोगों की ऐसी मंशा है कि जो अफरातफरी का माहौल पैदा करके सरकार की नाकामियों को दरकिनार करते हुए उनको बदनाम करने पर तुली हुई है लेकिन हम उसका विरोध करते हैं और ऐसे लोगों को जितनी जल्दी सजा मिल सके उतनी जल्दी कार्यवाही की जाएगी, केके मिश्रा जर्नलिस्ट्स