

संत कबीर नगर :- पूर्व कैबिनेट राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री राम प्रसाद चौधरी द्वारा हेलो कैब ट्रैवल एजेंसी का उद्घाटन किया गया, उक्त एजेंसी बैंक चौराहा स्थित खलीलाबाद विकासखंड के द्वारा निर्मित पूर्व तहसील पुर तहसील गेट के पूर्वी तरफ बनी बिल्डिंग में ऊपरी तल पर किया गया शुभारंभ,
उद्घाटन समारोह में पूर्व राज्य मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि हेलो कैब ट्रैवल एजेंसी के निदेशक पूर्व ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार चौधरी द्वारा जो यह पहल किया गया है वह काफी सराहनीय है कम किराए पर लंबी दूरी तय करने के लिए हमेशा 24 घंटे सेवा प्रदान करने के लिए कार्य किया गया है वह अच्छी पहल है,
इस संबंध में हेलो कैब ट्रैवल एजेंसी के निदेशक प्रमोद चौधरी ने बताया कि मेरे संस्थान द्वारा इसके पहले भी सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों के लिए गाड़ियां उपलब्ध कराई गई हैं आज स्केब का उद्घाटन माननीय मंत्री द्वारा जो किया गया है यह आम गरीब जनमानस के लिए मेरा यह सतत प्रयास रहेगा कि कम समय में कम पैसे में लंबी दूरी की गाड़ियों को मैं अनवरत मुहैया कराता रहूंगा,
इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के साथ साथ पूर्व वह वर्तमान ग्राम प्रधान तथा समाजसेवी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम दरस चौधरी पूर्व ग्राम प्रधान वशिष्ट चौधरी प्रोबेशन कार्यालय से संबंधित अधिकारी अशोक कुमार सिंह इंद्रपाल अखिलेश डॉ अशोक चौधरी रमेश चौधरी चंद्रशेखर चौधरी समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट