बाराबंकी
थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा दो मादक पदार्थ तस्करों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 355 ग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये) व 13646/- रुपये नकद बरामद

पुलिस अधीक्षक जनपद बाराबंकी दिनेश कुमार सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी डॉ0 अखिलेश नरायण सिंह के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट हर्षित चौहान के पर्यवेक्षण में दिनांक 12.03.2023 को मैनुअल इंटेलीजेंस के आधार पर थाना रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा दो मादक पदार्थ तस्कर/अभियुक्त 1. जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी पाठक पुत्र स्व0 मथुरा प्रसाद 2. शिवम पाठक उर्फ गोलू पुत्र जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी पाठक निवासीगण कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी को ग्राम कोटवा सड़क से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01 किलो 355 ग्राम स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये) व 13464/- रुपये नकद बरामद कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना रामसनेहीघाट पर मु.अ.सं. 109/2023 धारा 8/21(C)/29 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी पाठक थाना रामसनेही घाट का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिसके द्वारा अपने बेटे शिवम पाठक के साथ मिलकर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बाराबंकी, अयोध्या आदि आस पास के जनपदों में की जाती है। अभियुक्त जय प्रकाश पाठक थाना रामसनेहीघाट पर पंजीकृत मु0अ0सं0-681/2022 धारा 8/2129/60(3) एनडीपीएस एक्ट में वांछित भी था।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
- जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी पाठक पुत्र स्व0 मथुरा प्रसाद निवासी कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- शिवम पाठक उर्फ गोलू पुत्र जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी निवासी कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
बरामदगी –
- 01.355 किलोग्राम अवैध स्मैक (अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 1.3 करोड़ रुपये)
- 13646/- रुपये नकद
आपराधिक इतिहास –
जय प्रकाश पाठक उर्फ किन्नी पाठक पुत्र स्व0 मथुरा प्रसाद निवासी कोटवा सड़क थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी-
- मु0अ0सं0 681/22 धारा 8/18/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 490/22 धारा 3(1) यू0पी0गैगेस्ट एक्ट थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 237/22 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 273/22 धारा 8/21 NDPS ACT थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 138/20 धारा 354घ/323/504/452/506 भादवि थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 215/13 धारा 8/18/21 NDPS ACT थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 169/18 धारा 8/18 NDPS ACT थाना मसौली जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 1049/9 धारा 3(1) U.P गैगेस्टर थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 700/09 धारा 8/21/29 NDPS ACT थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 381/05 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 28/05 धारा 60 आ0अधि0 272/273 भादवि थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 19/03 धारा ¾ गुण्डा अधि0 थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 242/02 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 191/02 धारा 8/18 NDPS ACT थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 190/91 धारा 325/323/504 थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी
- मु0अ0सं0 701/09 धारा 8/18/21 NDPS ACT थाना रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी |