संत कबीर नगर
पीआरवी 2548 ने मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल – पीआरवी 2548 को थाना कोतवाली खलीलाबाद के कांटे चौकी से इवेन्ट संख्या 07531 से मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा 08 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को जरिए एम्बुलेंस जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा घटना के सम्बन्ध में कांटे चौकी को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजवाकर उनकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* –आ0 बृजेश कुमार यादव, आ0 रंजीत कुमार, हो0चा0 प्रमोद कुमार पाण्डेय ।