संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा यू0पी0 टी0ई0टी0 की परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी, संबंधित को दिये गए आवश्यक दिशा निर्देश


आज दिनांक 21.01.2022 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर संतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आगामी उ0प्र0 शिक्षक पात्रता परीक्षा ( यू0पी0 टी0ई0टी0) को सकुशल व नकल विहीन संपन्न कराने हेतु पुलिसकर्मियों के साथ गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया । गोष्ठी के दौरान महोदय द्वारा प्रभारी निरीक्षक यातायात बृजेश यादव व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद विजय नरायन प्रसाद, थानाध्यक्ष दुधारा सर्वेश राय को यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने व परीक्षा समाप्ति के बाद अपने अपने गन्तव्यों तक पहुँचने में किसी भी प्रकार की असुविधा की सामना न करना पड़े । गोष्ठी दौरान क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अंशुमान मिश्र, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।