
कानपुर नगर । 19 जनवरी 2022 को जनपद कानपुर नगर में 14 लेबर अड्डों पर विशेष वैक्सीनेशन सेंटर का शुभारंभ किया गया!श्रम प्रवर्तन अधिकारियों/ सहायकों के माध्यम से शहर के विभिन्न लेबर अड्डों पर विशेष वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया गया । इन 14 लेबर अड्डों पर वैक्सीनेशन कैम्प निम्न लिखित है:- पीएसी मोड़ श्याम नगर, नया गंज सब्जी मंडी, घंटाघर मंजूश्री टॉकीज, मूलगंज चौराहा, रेलवे स्टेशन कानपुर सेंटर साइड नंबर 01, संत नगर चौराहा, कर कररही सब्जी मंडी ,नौबस्ता टेंपो स्टैंड ,विनगवाह लेबर प्लेस ,चतुर्वेदी बिल्डिंग कररही,कल्याणपुर लेबर प्लेस,पनकी पावर प्रोजेक्ट,छपेड़ा पुलिया शारदा नगर एवं पी रोड में लेबर अड्डों पर विशेष वैक्सीनेशन कैंपों का आयोजन किया गया।