नई दिल्ली | Kiara Advani Duplicate Video : बॉलीवुड सितारों की भीड़ में इन दिनों एक लड़की की भी खूब चर्चा हो रही है और उसके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, कियारा आडवाणी की एक फैन बिल्कुल उनकी कार्बन कॉपी दिखाई देती हैं। अगर दोनों की तस्वीरें साथ में दिखाई जाए तो ये भी पता करना मुश्किल हो जाता है कि इनमें से असली कौन और नकली कौन?
ये भी पढ़ें :- Rajasthan अश्लील वीडियो मामले में महिला कांस्टेबल गिरफ्तार, 17 सितंबर तक रिमांड पर, अब हुआ नया खुलास
Kiara Advani Duplicate Video : एक्ट्रेस कियारा की हमशक्ल इस लड़की का नाम ऐश्वर्या है। ऐश्वर्या एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर हैं और उसने अपने इंस्टाग्राम बायो पर खुद को डेंटिस्ट बता रखा है। ऐश्वर्या ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर रखा है और उसमें खुद को शेरशाह फिल्म वाली कियारा के डिंपल वाले लुक को लोगों के सामने पेश किया है। वीडियो शेयर करते हुए ऐश्वर्या ने लिखा है कि, शेरशाह फिल्म की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के लुक को फिर से रिक्रिएट किया है। ऐसा करने के लिए मुझे कई लोगों ने अनुरोध किया था।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें :-मोबाइल की दुकान पर की दोस्ती, फिर बॉयफ्रेंड ने चार दोस्तों के साथ मिलकर युवती से किया गैंगरेप
सोशल मीडिया पर छा गया वीडियो
कियारा की तरह ही ऐश्वर्या भी वीडियो में काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को 9 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 5 लाख से ज्यादा लोग इसे लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो में ऐश्वर्या ने कियारा जैसी ही ड्रेस पहन रखी है और खुद को वैसा ही गेटअप दिया हुआ है।
ये भी पढ़ें :- reveal : BCCI ने एमएस धोनी को T20 वर्ल्ड कप के लिए मेंटर क्यों नियुक्त किया है?
Kiara Advani Duplicate Video : आपको बता दें कि एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने फिल्म शेरशाह में डिंपल चीमा की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म कारगिल युद्ध के नायक कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक है और कैप्टन विक्रम बत्रा का रोल सिद्धार्थ मल्होत्रा ने निभाया हैं। इस फिल्म को दर्शकों से अच्छा रेपॉन्स मिला है।