‘यूपी जोड़ो अभियान में आम आदमी पार्टी को मिल रहा जनता का जबरदस्त समर्थन
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

विधानसभा चुनावो को देखते हुए आम आदमी पार्टी, उत्तर प्रदेश ने यू०पी० के सभी जिलों में “यू०पी० जोड़ो सदस्यता अभियान” की शुरुवात कर दी है। इसी क्रम में संत कबीर नगर जिले में भी 8 जुलाई 2021 से शुरू हुए यूपी जोड़ो अभियान में जनता का अभूतपूर्व प्यार व समर्थन देखने को मिल रहा है। जनता के भरपूर समर्थन पर धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया की प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। प्रदेश प्रभारी सांसद संजय सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के मार्गदर्शन में जिले में भी यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। 8 जुलाई से शुरू यह अभियान 8 अगस्त तक चलेगा। ये बातें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान की सफलता को मीडिया से साझा करते हुए कहीं।
जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव कहा कि यू०पी० जोड़ो अभियान के शानदार आगाज के बाद लगातार सभी जिलों से अभियान की प्रगति की अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से जिले में भी तेजी से यह अभियान छा गया है। साथियों का उत्साह और लोगों का प्यार देखकर स्पष्ट होता है कि एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य बहुत दूर नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष बता चुके हैं कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की नींव रखने वाला आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान 1 माह के दौरान यूपी की धरती में नए सदस्यों के साथ बदलाव का जो बीज बोया जा रहा है वो 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के वट वृक्ष के रूप में बुलंद होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़नी है। घर घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़े जा रहे हैं। लोग भी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। इन दिनों जिले की तरह ही प्रदेश की गली गली में आम आदमी पार्टी के यूपी जोड़ो अभियान को मिल रहा प्यार आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए परिवर्तन की बयार है।
संत कबीर नगर जिले की तीनों विधानसभाओ क्रमशः ख़लीलाबाद, धनघटा व् मेंहदावल में अभी तक कुल 8 हजार से ज्यादा सदस्य बनाये जा चुके हैं, इसकी जानकारी ख़लीलाबाद सदस्यता प्रभारी अफजलुर्रहमान खान, मेंहदावल सदस्यता प्रभारी व प्रदेश महिला अध्यक्षा नीलम यादव तथा धनघटा सदस्यता अभियान प्रभारी रमेश चंद्र यादव ने दी। पार्टी की कोशिश है कि संत कबीर नगर के कुल 1727 गाँवो में पार्टी के सदस्य बनाये जाय जिसकी शुरुआत हो चुकी है।