उत्तरप्रदेश में जीवनरक्षक मेडिकल उपकरणों की खरीद में करोड़ों का घोटाला, AAP ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज दिनाँक 06/07/2021, दिन मंगलवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की जिला कार्यकारिणी, महिला प्रकोष्ठ, विधानसभा कार्यकारिणी के सदस्यों व पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश में कोरोना काल में मेडिकल उपकरणों की खरीद में हो रहे भ्रस्टाचार पर महामहिम राज्यपाल महोदया को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव व् जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने किया।
इस प्रदर्शन के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने बताया कि कोरोना की दो लहरों ने उत्तरप्रदेश की जनता को बुरी तरह से तोड़ के रख दिया है। लाखों लोगों ने अपनो को खोया, लाखों लोगों के घर बर्बाद हो गए, टूटती हुई सांसों के बीच ऑक्सीजन, बेड और इलाज के लिए हर इंसान एक खौफ़नाक अनुभव से हो कर गुजरा है। सरकारी कुव्यवस्था और असंवेदनशीलता भी खुल कर सामने आई, जिसकी वजह से मौतों और बदहाली का सिलसिला और बड़ा होता गया, लाशों के अंतिम संस्कार के लिए जगह नही बचा। उत्तरप्रदेश में इन तैयारियों की आड़ में एक बड़े घोटाले को अंजाम दे दिया गया है, जिसके दस्तावेज चीख चीख कर ये बताते हैं, कि इसमे शीर्ष स्तर के अधिकारी सीधे तौर पर शामिल हैं।
जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा द्वारा जारी एक अजीबोगरीब आदेश में इनकी खरीद के लिए टेंडर या बिडिंग की बाध्यता खत्म करके चहेती कम्पनियों से खरीद का इशारा किया गया है।
इस आदेश के जरिये इन उपकरणों को बाजार से अत्यधिक ज्यादा कीमत पर खरीदा जा रहा है । आम आदमी पार्टी के पास मौजूद कागज़ात ये बता रहे हैं कि एक ब्लैकलिस्टेड कम्पनी से जो वेंटीलेटर यहां 17 लाख से 22 लाख तक के खरीदे जा रहे हैं, उसी मॉडल के वेंटिलेटर को मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 11लाख में खरीद रही है, यानि कि स्पष्ट रूप से बच्चों की जान बचाने के उपकरणों की खरीद में शर्मनाक घोटाला किया जा रहा है ।
यह आम आदमी पार्टी कत्तई बर्दाश्त नही करेगी।
मैनहवा ग्राम प्रधान प्रभात यादव ने कहा कि लाखों लोगों के जान गंवा देने के बाद भी अगली लहर से निपटने की तैयारियों में घोटाले करने वाले अधिकारियों पर तत्काल मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार करवाने का आदेश करें।
जिला कोषाध्यक्ष बलवंत राय ने कहा कि इस पूरे प्रकरण को सीबीआई की जांच के हवाले करें, जिससे जनता में ये संदेश जाये कि बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले लोग कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते।
पूर्व जिलाध्यक्ष सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना महामारी से निपटने के लिए की जा रही तैयारियों को विशेषज्ञों और ईमानदार अधिकारियों की एक उच्चस्तरीय टीम के हवाले किया जाए जिसकी एक एक गतिविधि की मॉनिटरिंग हो।
आम आदमी पार्टी इस मामले को यूं ही नहीं जाने देगी, बच्चों की जान से खिलवाड़ को कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर सकता। यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है, तो पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन के जरिये घोटालेबाजों को बेनकाब करेगी और इस फर्जीवाड़े को नहीं होने देगी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव, जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष बलवंत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष व् अनुशासन समिति अध्यक्ष सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, प्रभात यादव, अजय कुमार कन्नौजिया, ब्रह्मदेव सिंह, अमित प्रताप, विधानसभा ख़लीलाबाद अध्यक्ष अफजलुरहमान खान, अरविंद यादव, अजय नारायण मिश्र, रजवंत यादव, सुरजीत मिश्र, विजय प्रताप यादव, कुसुमलता, ममता देवी, ज्वाला प्रसाद, दीपक गौड़, अनिल चौरसिया, महेश गौतम, अबुल फज़ल इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।