मोहम्मद शरीफ कुरैशी इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन रतलाम, मध्य प्रदेश के जिला अध्यक्ष बनाये गये

रतलाम, मध्य प्रदेश।
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी के निर्देश एवं मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हसीब कुरैशी की सहमति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अखिलेश्वर धर द्विवेदी ने जन शोले राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र के पत्रकार जावरा, रतलाम- मोहम्मद शरीफ कुरैशी को रतलाम, मध्य प्रदेश इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। और आशा व्यक्त की है कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन में गांव से लेकर शहर तक के पत्रकारों को जोड़कर पत्रकार हितों की रक्षा एवं उत्पीड़न की घटनाओं पर सतत् संघर्षशील रहेंगे।
मोहम्मद शरीफ कुरैशी को रतलाम, मध्य प्रदेश इकाई का जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर मोहसिन कुरैशी प्रधान सम्पादक जनशोले, वरिष्ठ पत्रकार अकरम खान, के. एल. सोनावा, आरिफ कुरैशी, उमेश जी शर्मा, इमरान खान, दरबार कुम्हारी, बाले खान, राहुल चोपड़ा, राहुल ओसतवाल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज़, राष्ट्रीय महासचिव इरफानुल्लाह खान एवं गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय काउंसिल सदस्य सलमान अहमद, मोहम्मद एजाजुल हक़, प्रदेश महासचिव मध्य प्रदेश आरिफ कुरैशी प्रदेेेश सचिव मध्य प्रदेश सलमान कुरैशी, नौशाद कुरैशी प्रधान सम्पादक सप्तग्रह हिन्दी साप्ताहिक, श्रवण कुमार गुप्ता, मुदस्सिर हुसैन,मो. आज़म ,सतीश चन्द आदि पत्रकार गण ने बधाई दी।