संत कबीर नगर

कांटे कोतवाली थाना क्षेत्र के दो जिलों को बांटने वाली कठिनाइयां नदी संत कबीर नगर और बस्ती जिले की सीमा के बीचो बीच गुजरी कठिनइया नदी में नहाने गये 45 वर्षीय व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई | ग्रामीणों द्वारा करीब पांच घंटे से खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ| घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |बस्ती जिले के मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के गोदमवा गांव के निवासी 45 पप्पू पुत्र गोरख शनिवार के दिन बस्ती और संत कबीर नगर बार्डर पर चंगेरा मंगेरा गांव के बाहर समय जी के स्थान पर मिट्टी पाटने का कार्य कर रहा था | कार्य करने के बाद बगल से ही गुजरी कठिनइया नदी में नहाने चला गया | तभी गड्डे में पैर फिसल जाने के कारण पप्पू डूब गया इसकी जानकारी जब परिजनों को मिली तो रोते बिलखते हुये घटना स्थल पर पहुचे तो कही नजर नहीं आ रहा था मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने दोपहर से ही काफी खोजबीन करने के बाद मृतक का शव झाड़ियों में फसा हुआ पाया | घटना की जानकारी थोड़ी ही देर में बस्ती जनपद के मुण्डेरवा थाना के साथ ही काटें चौकी पर किसी व्यक्ति द्वारा दिया गया घटना स्थल पर पहुचे दोनों जनपद के पुलिस में काफी समय तक बहश होने के बाद में काटें चौकी के सिपाही ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया |