इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद स्थित आवास पर सांसद शरद त्रिपाठी का पहुंचा पार्थिव शरीर,,
हजारों नम आंखों से भाजपाईयों
समाजसेवियों और अन्य राजनीतिक दलों के लोगों ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि,
अयोध्या धाम में होगा अंतिम संस्कार,



संत कबीर नगर 2 जुलाई 2021 संत कबीर नगर लोकसभा संसदीय क्षेत्र 62 के पूर्व सांसद शरद त्रिपाठी का विगत 2 दिन पहले मेदांता हॉस्पिटल गुड़गांव में दवा के दौरान हो गई थी बताते चलें कि पूर्व सांसद कम समय में आम जनमानस में लोकप्रिय हो गए थे लेकिन यह विधि का विधान है जहां जीवन है वही मृत्यु सुनिश्चित है 2 दिन पहले सांसद शरद त्रिपाठी इस दुनिया को छोड़कर प्रभु के चरणों में समर्पित हो गए आज उनका पार्थिव शरीर उनके घर झुड़ियां खजनी गोरखपुर से निकलकर खलीलाबाद स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में उनके निवास स्थान पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए लाई गई जहां हजारों लोगों ने अपनी आंखों से अपने लोकप्रिय सांसद शरद त्रिपाठी के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए अंतिम दर्शन किया गया वहां का दृश्य बहुत ही दुखद था लोगों के आंखों में अश्रू पूरित नजरों से टकटकी लगाए भाजपा समेत गैर राजनीतिक राजनीतिक दलों के नेता गढ़ बैठे हुए थे, जैसे ही उनका पार्थिव शरीर इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में पहुंचा वैसे ही सभी पूर्व सांसद विधायक गाड़ राज सभा सदस्यों द्वारा अपने नेता का दर्शन करते हुए उनके किए गए कार्यवृत्त को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए इस अवसर पर खलीलाबाद क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ दलगत राजनीति से उठकर लोगों द्वारा अपने नेता का अपने नेता का अंतिम दर्शन किया गया मौके पर खलीलाबाद के प्रभा ग्रुप के संरक्षक दिनेश कुमार चतुर्वेदी विजय कुमार राय रवि सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी कृष्णा चौरसिया जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा भाजपा जिला अध्यक्ष बद्री प्रसाद यादव समेत गोरखपुर मंडल बस्ती मंडल के भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेेे।। रिपोर्ट:- केके मिश्रा