पीआरवी 3314 ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद को कराया शान्त
संत कबीर नगर
पीआरवी 3314 को थाना मेंहदावल क्षेत्रान्तर्गत खर्चा से इवेन्ट संख्या 08773 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध मे सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर 09 मिनट में पहुँचकर विवाद को शांत कराकर विवाद मे घायल व्यक्ति को जरिए एंबुलेंस से प्रा0स्वा0 केन्द्र मेहदावल भेजवाया गया तथा घटना के संबंध मे थाना मेहदावल को अवगत कराया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर एक बड़ी घटना घटित होने से बचाया गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
*पीआरवी स्टाफ* –आ0 राजकुमार गुप्ता, हो0चा0 वशील अहमद ।