वृद्धि गरीब व्यक्ति की फर्जी तरीके से पूरी संपत्ति बैनामां करवाने वालों के खिलाफ हो कानूनी कार्रवाई – प्रदीप सिंह सिसोदिया
संत कबीर नगर – कुरैश अहमद सिद्दीकी

मामिला खलीलाबाद ब्लाक के कर्री ग्राम पंचायत का है जहां एक 78 वर्षीय वृद्धि मुबारक अली से उसी गांव के ही सच्चिदानन्द ने राम बचन नामक व्यक्ति के हाथों उस गरीब की पूरी संपत्ति फर्जी तरीके से बैनामां करवा दिया।
इसी मामले को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी सपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह सिसोदिया की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे जिलाधिकारी के मौजूद ना होने के कारण उपजिलाधकारी एवं क्षेत्रधिकारी खलीलाबाद को लिखित शिकायती पत्र दिया।
प्रदीप सिंह सिसोदिया ने कहा कि श्री मुबारक अली काफी वृध्दि और उनका मानसिक संतुलन भी नहीं रहता इसी का फायदा उठाते हुए ठगों ने उनकी सारी सम्पति लिखवा लिया मामले को लेकर पूरी ग्राम सभा की जनता काफी आक्रोशित है।
श्री प्रदीप सिसोदिया ने अधिकारियों से मांग करते हुए कहा कि यदि गरीब मुबारक अली का फर्जी तरीके से करवाया गया बैनामां निरस्त नहीं किया गया।
और सच्चिदानन्द, राम भजन और उसके लड़के के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जेल नहीं भेजा गया तो हम ग्राम वासियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के सामने धरने पर बैठेंगे।
और तबतक बैठेंगे जप तक इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती और फर्जी तरीके से कराया गया बैनामां निरस्त नहीं होता।