20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 04 अभियुक्त गिरफ्तार
संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर *डॉ0 कौस्तुभ* के निर्देशन मे आगामी त्यौहार होली व पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब निष्कर्षण व बिक्री के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत जनपद के समस्त थानाक्षेत्रों मे अभियान चलाया गया जिसका विवरण निम्नवत है-
*थाना बखिरा पुलिस द्वारा* 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ 04 अभियुक्त नाम पता 1- वकील पुत्र मो0 जलील निवासी सोनौरा 2- समसुल हक पुत्र स्व0 मोहमुद्दीन निवासी सई बुजुर्ग 3- मिथिलेश पुत्र जयराम निवासी सई गोड़हरा 4- अखिलेश पुत्र जयराम निवासी सई गोड़हरा थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर को क्रमशः 05-05-05-05 (कुल 20) लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर क्रमशः मु0अ0सं0 74/21, 75/21, 76/21 व 77 / 21 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर कार्यवाही की गयी ।