पीआरवी 1489 ने विवाद मे घायल व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
संतकबीरनगर – पीआरवी 1489 को थाना महुली क्षेत्रांतर्गत मैनसीर से इवेन्ट संख्या 00117 से कालर ने विवाद में एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया, सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा घटना स्थल पर 05 मिनट में पहुंचकर मारपीट मे घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल भेजा गया तथा प्रतिवादी को पकड़कर विधिक कार्यवाही हेतु थाना महुली के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद मे घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – का0 रामअशीष चौहान, का0 हरिकेश गुप्ता, हो0चा0 नागेन्द्र प्रसाद ।