स्वच्छ भारत अभियान को ठेंगा दिखाता हुआ कूड़े-कचरे से पटा कैलाश नगर मोहल्ले का दूषित नाला :आलोक श्रीवास्तव
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के कैलाश नगर मोहल्ले में स्थित नाले की स्थिति यह है कि पूरा नाला कचरे से पटा हुआ है। सड़न व बदबू से मोहल्लेवासियों का जीना मुहाल हो चुका है। मोहल्ले के रहने वाले शिव पूजन मिश्र ने बताया कि इस मोहल्ले की सफ़ाई नगर पालिका द्वारा साल भर में एक बार ही कराई जाती है। मोहल्ले के रहने वाले राम उजागिर यादव ने कहा कि यह नाला हमेशा से दुर्घटना और जलजनित बीमारियों का केंद्र रहा है। वही मोहल्ले की रहने वाली गृहणी मंजू देवी ने बताया कि इस नाले में कई बार जानवर गिर कर घायल हो जाते हैं तथा 2 बार तो मनुष्य की लाश भी मिली है, इसको ढकवाने के लिए कई बार प्रशासन से गुहार लगाई गई पर इसकी सुध लेने वाला कोई नही है।
वही आम आदमी पार्टी के जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि इस अवैध नाले का निर्माण सन 2007-08 में किया गया था, तभी से यह मोहल्लेवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, प्रशासन को इस पर ध्यान देने की जरूरत है नही तो कही सब्र का बाढ़ टूट न जाये, क्योकि इस गंदे बजबजाते नाले में गंदगी व बीमारी का पर्याय बन चुका है। हम सब यह आग्रह करते हैं कि इसको नगर पालिका द्वारा जल्द से जल्द साफ़-सफाई करवा कर मोहल्ले वासियों को जल-जनित बीमारियों से राहत दी जाय।