संतकबीरनगर
पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर द्वारा प्रशिक्षु आरक्षियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी व उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया

आज दिनांक 13.03.2021 पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में आरटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 99 प्रशिक्षुओं के साथ गोष्ठी कर प्रत्येक रिक्रूट आरक्षी से उनकी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी व उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । गोष्ठी के दौरान महोदय रिक्रूट आरक्षियों को वर्दी भत्ता दिलाने, पीएनओ नंबर आवंटित करने, आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए बैरकों में लगे पंखों को ठीक करवाने तथा इन्वर्टर खरीद कर लगवाने, बैरकों की टूटी हुई खिड़कियों को तत्काल ठीक करवाने, मलेरिया रोधी दवा का समय समय पर छिड़काव करने तथा साफ सफाई करवाने, बैरकों के बाहर पौधरोपण करवाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया । महोदय द्वारा छूटे हुए सभी रिक्रूट आरक्षियों के एनपीएस फार्म भरने हेतु बताया गया जिससे नई पेंशन स्कीम का लाभ सभी रिक्रूट आरक्षियों को मिल सके तथा प्रत्येक रविवार को श्रमदान करने हेतु भी बताया गया । उक्त गोष्ठी के दौरान प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन सन्तकबीरनगर पंकज कुमार तिवारी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक अमित कुमार चतुर्वेदी सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।