भ्रष्टाचार पर कसी नकेल हुई ढीली नकेल कसने वाले डी डी ओ का हुआ तबादला
सन्त कबीर नगर – भ्रष्टाचार के बढ़ते दायरे पर लगते अंकुश को अब लगाम लगता दिखायी दे रहा है । ईमानदारी से कर्त्तव्य का निर्वहन कर भ्रष्टाचार पर नकेल कसने वाले कर्त्तव्यनिष्ठ जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्रा का तबादला हो गया है ।
बताते चले कि जनपद मे जबसे जिला विकास अधिकारी के रूप राजित राम मिश्रा का पोस्टिंग हुआ था तबसे भ्रष्टाचारियो पर लगाम लगना शुरू हो गया था जिन विकासशील लाभकारी योजनाओ मे भ्रष्टाचार की शिकायती जांच जिला विकास अधिकारी राजित राम मिश्र ने किया वहां ताबड़तोड़ कार्यवाई से भ्रष्टाचारी जहां सकते मे आ गये थे वही भ्रष्टाचार के नुमाइन्दो मे कार्यवाई का डर सताने लगा था । कर्त्तव्य के प्रति निष्ठावान रहे श्री मिश्रा के पास न किसी की पैरवी चलती थी न किसी का दबाव चलता था । लेकिन जबसे जिला विकास अधिकारी के तबादले की बात सुनायी दी है तबसे भ्रष्टाचारियो मे एक उफान सा आ गया है उनके खुशी का कोई ठिकाना नही है विश्वसनीय सूत्रो की माने तो भ्रष्टाचारियो मे खुशी का माहौल बन गया है ।