कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जाल साजी करने वाले पति पत्नी गिरफ्तार

संतकबीरनगर
*थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 64/21 धारा 420/467/468/471/120(B) भा0द0वि0 अन्तर्गत 02 अभियुक्तगण नाम पता 1- फूलचन्द पुत्र हीरालाल 2- मीठा देवी पत्नी फूलचन्द निवासीगण मोहनलालपुर मोहल्ला आजादनगर थाना को0 खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्तगण उपरोक्त, श्रीमती कुमारीदेवी पत्नी खदेरु निवासिनी मोहनलालपुर मगहर थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर के मकान में बतौर किरायेदार वर्ष 1998 से रह रहे थे, उक्त मकान को 2015 में मकान मालिक द्वारा नशिबुन्निशा निवासिनी मोहनलालपुर मगहर को विक्रय कर दिया गया, जिसके उपरान्त वादिनी श्रीमती नशिबुन्निशा द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को मकान खाली करने हेतु बताया गया तो अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा 03 माह का समय मांगा गया, इसी दौरान अभियुक्तगण द्वारा अन्य व्यक्तियों के सहयोग से जालसाजी व कूटरचना से फर्जी दस्तावेज तैयार करके मकान कब्जा करने करने की कोशिश की जाने लगी । जिसके उपरान्त वादिनी द्वारा दिनांक 19.01.2021 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमें आज दिनांक 16.02.2021 को उक्त अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्याय़ालय रवाना किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- उ0नि0 श्री दयानाथ राम, का0 सूरज गौड़, म0का0 अदिती ।
*अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार*
*थाना दुधारा पुलिस द्वारा* एक अदद नाजायज चाकू के साथ एक अभियुक्त नाम पता वसीउल्लाह पुत्र मो0 नजीर निवासी कर्माखान थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 42/21 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* – हे0का0 मोतीलाल यादव, हे0का0 बृजेश पाण्डेय ।