संतकबीरनगर

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद संतकबीरनगर के मेंहदावल तहसील पर पहुँच कर सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जनता की समस्याओं का किये निस्तारण
आज दिनांक 16.02.2021 को जिलाधिकारी महोदया जनपद सन्तकबीरनगर श्रीमती दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक जनपद सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ द्वारा जनपद संतकबीरनगर के मेंहदावल तहसील पर उपजिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर उपस्थित होकर फरियादियों से उनकी समस्याओं को मौके पर सुना गया तथा वहां मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक महोदयस द्वारा बताया गया कि राजस्व और पुलिस विभाग से सम्बन्धित शिकायतों का निस्तारण आपसी सामंजस्य से सुनिश्चित किया जाये, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी । तत्पश्चात वहां मौजूद शिकायत पंजिका का निरीक्षण करते हुए निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध मे फीडबैक भी लिया गया । इस अवसर पर राजस्व व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारीगण मौजूद रहे ।