महाराजा सुहेलदेव ने हमेशा अन्याय का विरोध किया और समाज को सद्भाव का संदेश दिया – गौहर अली खां
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज दिनांक 16 फरवरी 2021 दिन मंगलवार को महाराजा सुहेलदेव जी की 1012वीं जयंती जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिलाध्यक्ष श्री गौहर अली खान की अध्यक्षता में मनाई गई तथा संचालन जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया ने किया।महाराजा सुहेलदेव की वीरता की अनेक गाथाएं हैं उन्होंने अन्याय का विरोध किया तथा समाज के सद्भाव का संदेश दिया। इस अवसर पर उनके त्याग और व्यक्तित्व को याद कर चर्चा की गयी।

रामसुरेश चौरसिया को समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ जनपद संत कबीर नगर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर पार्टी की तमाम वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें बधाई दी।