॥ कबीर मठ ॥ दो फरवरी से शुरू होगा सद्गुरु कबीर भोजन सेवा
॥ भूखे को भोजन नंगे को चीर । इतना बाटे सत्य कबीर ॥

सन्त कबीर नगर – शहर से ग्रामीण अंचल तक रोजी – रोजगार के साथ एकता भाईचारे के पटल पर काम करने वाली रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा वर्षो से सद्गुरु कबीर भोजन सेवा का बना रहा सपना साकार होता नजर आ रहा है कम्पनी डायरेक्टर अबदुल्ला खान द्वारा महंथ विचार दास के साथ सद्गुरु कबीर भोजन सेवा कार्य पर विचार विमर्श किया गया । भोजन सेवा शुरू करने की जानकारी देते हुए महंथ विचार दास ने बताया कि रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी के निदेशक श्री अबदुल्ला खान द्वारा सहयोग का हाथ बढ़ाया गया है जो दो फरवरी मंगलवार से शुरू होगा । यह बहुत ही पुनीत कार्य है सेवा करना हर मनुष्य का धर्म है ।
उल्लेखनीय है सूफी सन्त कबीर दास महानिर्वाण स्थली मगहर मे सार्वजनिक रूप से सद्गुरु कबीर भोजन सेवा कार्य की कोई व्यवस्था नही थी भोजन सेवा कार्य का सपना वर्षो से देखा तो गया पर कभी साकार नही हो पाया । अलबत्ता अपने अनेको उत्पाद ” अगरबत्ती , टूथपेस्ट , डिटर्जेंट पाउडर , नील , लक्ष्मण रेखा के साथ व्यवसायिक ” केला , पपीता इत्यादि खेती को बढ़ावा के साथ – साथ घरेलू महिलाओ द्वारा कलात्मक ” डलिया , पंखा आदि को रोजगार का रूप देने वाली , निःशुल्क अपना दवाखाना , अपना चायवाला , अपना सैलून के माध्यम से लाचारो की मददगार जनपद की सुप्रसिद्ध कम्पनी रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी द्वारा ” सेवा ही धर्म है ” के तहत शुल्क – निःशुल्क लंगर का सेवा कार्य शुरू होने जा रहा है जो नियमित रूप से चलता रहेगा । कम्पनी डायरेक्टर का मानना है कि लंगर सेवा कार्य शुरू होने से ” सेवा ही धर्म है ” का लोगो मे संदेश ही नही जायेगा बल्कि इससे पर्यटन स्थल के रूप मे आगे बढ़ने मे मदद भी मिलेगा ।