संतकबीरनगर
सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले 234 नशेड़ियों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही, आबकारी अधिनिमय के अन्तर्गत 60 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद


आज दिनांक 30.01.2021 को पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर डा0 कौस्तुभ के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन मे सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वाले नशेड़ियों के विरुद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा अभियान चयाया गया जिसमें जनपदीय पुलिस द्वारा कुल 234 लोगों के विरुद्ध 34 पुलिस एक्ट व धारा 290 भादवि के अंतर्गत चालान किया गया तथा थाना महुली पुलिस द्वारा 60(1) आबकारी अधिनियम के 05 अभियोगों अऩ्तर्गत 50 ली0 तथा थाना बखिरा पुलिस द्वारा 60(1) आबकारी अधिनियम के 01 अभियोग के अन्तर्गत 10 ली अवैध कच्ची शराब जब्त करते हुए विधिक कार्यवाही अमल में लायी गयी । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चलाये गये इस अभियान से सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा संदेश गया है तथा आमजनमानस मे सुरक्षा की भावना बढ़ी है । थानावार विवरण विवरण निम्नवत हैः-
क्र0सं0थाना34 पुलिस एक्टधारा 290 भादवि
1कोतवाली खलालाबाद5910
2दुधारा-25
3महुली1010
4धनघटा-45
5बखिरा0520
6बेलहरकला-11
7मेहदावल1510
8धर्मसिंहवा-14
कुल योग 89 145