॥ आत्मनिर्भरता ॥ कलात्मक रोजगार से जुड़ेगी घरेलू महिलाए
मां के करकमलो द्वारा हुआ ” डान किसान ” का विमोचन

सन्त कबीर नगर – व्यवसायिक कृषि , गुणवत्ता परक शिक्षा व घरेलू महिलाओ को विरासत की कलात्मक वस्तुओ से जोड़कर रोजगार मुहैया को लेकर रीलेक्सो डोमस्वेयर कम्पनी ने पहल शुरू कर दिया है । कम्पनी द्वारा एक सम्मान समारोह के साथ किसानो , विद्यार्थियो व समूह की महिलाओ को सम्मानित कर किया गया । कम्पनी द्वारा प्रकाशित किसान की उन्नति , देश की प्रगति, बच्चो मे देश प्रेम और संविधान की समझ , महिलाओ को आत्मनिर्भर की मूल उद्देश्य न्यूज पेपर ” डान किसान ” का ओपनिंग हुआ । इस दौरान कम्पनी

निदेशक श्री अबदुल्ला खान ने कहा कि हमारे ग्रामीण अंचल की महिलाओ मे सफलता के अपार गुण है वे देश समाज परिवार के विकास मे अहम योगदान देने की काबिलियत रखती है आज जिन कलात्मक विरासती धरोहरो की पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है वे आप सम्मानित महिलाओ द्वारा ही है जो परिवारो के बीच रहकर बनाये रखी है । इसी क्रम मे अम्बेडकर महिला समूह भेलाखर्ग की अध्यक्षा कमलेश देवी ने कहा कि समूह एक शक्ति है इससे हम आत्मनिर्भर बनेगी । हमे किसी साहूकार से कर्ज लेने की जरूरत नही पड़ेगी । कम्पनी के उद्देश्य से हमे बड़ी खुशी है हम घरेलू महिलाओ को डलिया , पंखा को बनाना चाहिए इससे हमारी विरासत भी जीवित रहेगी और रोजगार भी मिलेगा । छात्रा हाजरा और फरिश्ता द्वारा ” पता क्या पूछता है … , का गीत गाकर देश भक्ति भाव प्रकट किया । इसी कड़ी मे कम्पनी के सहयोग से ड़ेढ़ बीघे की केले की खेती कर रहे कृषक श्यामलाल ने कहा कि केले की खेती से हमे बहुत लाभ है । अभी केलो के पौधो मे फल नही लगा है लेकिन उसके बने क्यारियो से बहुत प्रकार के फसल उगाकर लाभ उठा रहे है । इस दौरान उन्होने कृषि आधारित गीत गाकर लोगो को व्यवसायिक खेती करने भाविक प्रोत्साहन किया ।
इस दौरान सैकड़ो किसान व समूह की महिलाओ को कम्बल एवं छात्र विद्यार्थियो को पेन कापी देकर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर कम्पनी मैनेजर फारुख , वसीउल्लाह खान , अकरम , हकीकुल्लाह, अली हुसैन , मांडवी सिंह , शोभा , आफरीन , करम हुसैन , ग्राम पंचायत भगौसा , पिठिया , मीरा पुर , बरैनिया , बरगदवां कला , भेलाखर्ग की समूह की महिलाओ सहित सैकड़ो क्षेत्रवासी उपस्थित रहे ।