संतकबीरनगर
महिला सशक्तिकरण हेतु लगाया गया पिंक लेटर बॉक्स तथा छात्रों को किया गया जागरुक

दिनांक 29.01.2021 को प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ शालिनी सिंह द्वारा हीरालाल रामनिवास इण्टर कॉलेज में मिशन शक्ति योजना के तहत पिंक लेटर बॉक्स (शिकायत पेटिका) जिसके तहत विद्यालय परिसर में छात्राओं को शिकायत करने के लिए एक शिकायत पेटिका लगवाई गई, जिसके माध्यम से छात्राएं गोपनीय शिकायत कर सकती हैं ।

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु उ0प्र0 पुलिस द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाएं जैसे पुलिस की पाठशाला- महिला सुरक्षा व बाल संरक्षण हेतु संतकबीरनगर पुलिस द्वारा चलाये गये विभिन्न जागरुकता कार्यक्रम, बाल सुरक्षा संबंधी विशेष बिंदु जैसे गुड टच बैड टच, आपरेशन मुस्कान के तहत लापता बच्चों के बचाव और पुनर्वास हेतु कार्यक्रम, महिलाओं के लिये चलाये आपरेशन आत्मरक्षा कार्यक्रम, थानों पर महिलाओं की शिकायत हेतु स्थापित महिला हेल्प डेस्क, सुरक्षा संबन्धित एप्प / 112 / वुमेन पावर हेल्प लाइन 1090 / यूपी कॉप / 181, पुलिस कंट्रोल नंबर 112, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098 आदि के बारे में जागरुक किया गया व इन नंबरों के प्रयोग हेतु छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे मे विस्तार से अवगत कराया गया । पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा शुरु किये गये इस अभियान से छात्राओं को काफी आत्मबल मिला है तथा इस अभियान की विद्यालय परिवार द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।