किसानो की ट्रैक्टर रैली केंद्र सरकार के पतन का इतिहास लिखेंगी : अखिलेश पति त्रिपाठी, विधायक, AAP
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
किसानों की ट्रैक्टर रैली को “आप” का समर्थन- रमेश चंद्र यादव, जिलाध्यक्ष, AAP

आम आदमी पार्टी के मॉडल टाउन विधायक तथा पंचायत चुनाव प्रभारी जिलाध्यक्ष अखिलेश पति त्रिपाठी ने मंगलवार को मेंहदावल तथा ख़लीलाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए किसान कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी मंगलवार को होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली का समर्थन करती है, किसानों की ट्रैक्टर रैली केंद्र की तानाशाह सरकार के पतन का इतिहास लिखेंगी ।
जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र यादव ने कहा कि दो माह से दिल्ली बॉर्डर पर धरना दे रहे किसानों की मांगों पर अब तक सरकार द्वारा ध्यान न दिए जाने पर अफसोस जताया। कहा, केंद्र सरकार पूरी तरह से पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बन चुकी है। दिल्ली सीमा पर अपने हितों की रक्षा के लिए जमा हुए अन्नदाताओं के साथ उग्रवादियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सरकार उन्हें कभी डराने का काम कर रही है तो कभी उनके खिलाफ दुष्प्रचार करके आंदोलन को कुचलने का कुचक्र रच रही है। अब तक कई दर्जन किसान ठंड में अपनी जान गवां चुके हैं। इसके बाद भी इस संवेदनहीन सरकार की जिद नहीं छूट रही है।
वहीं जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने सवाल उठाया कि पूरे देश में जिन कृषि कानूनों का किसान एक स्वर से विरोध कर रहे हैं, आखिर सरकार उन्हें वापस लेने का साहस क्यों नहीं जुटा पा रही है?
उन्होंने केंद्र सरकार से जिद छोड़कर किसानों से सकारात्मक बातचीत करने की अपील की। कहा, आम आदमी पार्टी कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर जारी किसानों के आंदोलन को पूरा समर्थन देती है। अभी वक्त है कि सरकार ये काले कानून वापस ले ले, वरना मंगलवार को होने वाली किसानों की ट्रैक्टर रैली इस तानाशाह सरकार की मिट्टी पलीद करने का काम करेगी। आम आदमी पार्टी का हर कार्यकर्ता इस आंदोलन की निर्णायक परिणति तक हर कदम पर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से रमेश चंद्र यादव, विजय आनंद उपाध्याय, अमित प्रताप, प्रभात यादव, सत्यराज श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, तीरथ अग्रहरि, आशीष कुमार गुप्ता, अर्जुन कुमार, श्याम यादव, प्रतिमा यादव, प्रेम शीला, अंकित गुप्ता, सूरज शुक्ल, रवि यादव, आलोक बर्नवाल, अनुराग जायसवाल, महेश निषाद, प्रदीप गौड़, मो० फिरोज अंसारी, जाहिद खान, सत्येंद्र तिवारी, प्रदीप सिंह, दीपक कुमार इत्यादि लोग उपस्थित रहें।