संतकबीरनगर

SP संतकबीरनगर ने यातायात जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किये रवाना
आज दिनांक 25.01.2021 को पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी यातायात गयादत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में “राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” वर्ष 2021 के दृष्टिगत जनपद के आमजनमानस को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने हेतु प्रभारी यातायात संतोष कुमार मिश्र द्वारा यातायात जागरुकता बाइक रैली का आयोजन किया गया । जागरूकता बाइक रैली प्रभारी महिला थाना डॉ शालिनी सिंह के नेतृत्व में SP द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । SP द्वारा बताया गया कि बाइक सवार पुलिस कर्मियों का उद्देश्य लोगों को सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करना है जिससे कि सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले नुकसान से बचा जा सके। इस अवसर पर एआऱटीओ परिवहन विभाग आन्जेय सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात गयादत्त मिश्र, व पुलिस के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे ।