सपा बसपा कांग्रेस से होते हुए हकीकुल्लाह शाह फिर पहुंचे मजलिस
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी

तीन माह पूर्व कांग्रेस पर्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद ही कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर बनाये गये हकीकुल्लाह शाह ने कांग्रेस छोड़ फिर से AIMIM का दामन थाम लिया।
लखनऊ में आल इन्डिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने हकीकुल्लाह शाह को पार्टी की सदस्यता दिलाई और प्रस्तुति पत्र देकर पार्टी में शामिल किया।
ज्ञात हो कि चन्द दिनों पहले हकीकुल्लाह शाह कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रवीन चन्द्र पांडेय की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे।
जिनको कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शहनवाज आलम ने संत कबीर नगर जिला के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष की कमान सौंप दी थी जो श्री हकीकुल्लाह शाह को रास नहीं आई और उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता और पद छोड़ मजलिस में पहुंच गये।
श्री शाह 2012 से 2017 तक नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के वार्ड नम्बर 23 अंसार टोला से सभासद भी थे जो 2017 के नगर पालिका चुनाव में मुहम्मद निजाम से सभासद का चुनाव हार गये थे।