संतकबीरनगर
SP द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन मेस का किया गया औचक निरीक्षण दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधीक्षक संकतबीरनगर डॉ कौस्तुभ द्वारा आज दिनांक 24.01.2021 को रिजर्व पुलिस लाइन मेस (भोजनालय) का औचक निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस मेस के किचन का निरीक्षण कर साफ सफाई देखी गयी व स्वयं मेस में बने भोजन को चखा गया तथा भोजन की गुणवत्ता के संतोषजनक पाये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा मेस प्रबन्धक व मेस में कार्यरत अनुचरों को 1000 रु0 के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया तथा भोजन की गुणवत्ता के साथ – साथ पौष्टिकता बनाये रखने व मेस की सुविधा बढ़ाने के साथ ही कर्मचारियों को समय से साफ-सुथरा भोजन उपलब्ध हो इसके लिए प्रभारी प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन जनपद सन्तकबीरनगर को भी निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन पंकज त्रिपाठी, पीआरओ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव, मेस प्रबन्धक एचसीपी योगेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।