संतकबीरनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर
दिनांक 24.01.2021 को *थाना महुली पुलिस द्वारा* मु0अ0सं0 240 / 2020 धारा 307 /323 / 506 भादवि में वांछित अभियुक्त जाकिर हुसैन पुत्र मोहम्मद नबी निवासी ग्राम दुघरा उर्फ दोकड़ा थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया
विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा 06.08.2020 को वादी रिजवान सिद्दकी पुत्र अकबर अली व समीउल्लाह को जमीनी विवाद को लेकर विपक्षीगण जाकिर हुसैन पुत्र मोहम्मद नवी व उसके पुत्रों कादिर और जाबिर द्वारा वादी को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू मार दिया गया था जिस संबन्ध में वादी द्वारा थाना महुली पर लिखित तहरीर देकर अभियोग पंजीकृत कराया था । उक्त के क्रम में दिनांक 23.09.2020 को अभियुक्त जाबिर पुत्र जाकिर हुसैन को गिरफ्तार किया गया था जो कि अभी न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध है। अभियुक्त जाकिर हुसैन उक्त घटना में वांछित चल रहा था आज दिनांक 24.01.2021 को थाना महुली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।