संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
पूर्व जिला पंचायत सदस्य युवा बसपा नेता एवं वार्ड नम्बर 15 से जि, पं, के भावी प्रत्याशी ने किया भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

बघौली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत बस्डीला में एक भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन पूर्व जिला पंचायत सदस्य युवा बसपा नेता एवं जिला पंचायत क्षेत्र संख्या 15 के भावी प्रत्याशी रामू प्रसाद चौधरी (रामू) ने किया।

वार्ड नम्बर 15 से जिला पंचायत सदस्य के भावी प्रत्याशी समाज सेवी रामू प्रसाद चौधरी (रामू) क्षेत्र भ्रमण करते हुए बस्डीला क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन के पश्चात युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि खेल नौजवानों और युवाओं के जीवन में एक नयी राह पैदा करता है।

श्री रामू ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए आगे कहा कि यही युवा ही हमारे देश के भविष्य हैं जो आगे चलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन करते हुए पूरे विश्वव में हमारे देश का नाम रौशन करते हैं।
क्षेत्र भ्रमण एवं क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन के अवसर पर उनके साथ
अब्दुल बारी चाचा, इसरार अहमद खान, बाढू प्रधान बभनी, अभिषेक चौधरी, सुरेन्द्र गौतम, सुनील चौधरी, अशफाक अहमद, माया राम प्रजापति, केशव प्रसाद निषाद, संतोष निषाद, विशव नाथ गौतम, चन्द्र भान गौतम एवं अदि लोग उपस्थिति रहे।