इलाहाबाद बैंक / इण्डियन बैंक में चोरी का प्रयास करने व स्कूटी चोरी करने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार

संतकबीरनगर
दिनांक 14.01.2021 की रात्रि में कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मेंहदावल बाईपास स्थित इलाहाबाद बैंक / इण्डियन बैंक की शाखा में लॉकर तोड़ने का प्रयास व सीसीटीवी तोड़ दिया गया था । जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद पर अभियोग 35/21 धारा 380/457 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था व दिनांक 15.01.2021 को बरदहिया बाजार से वादी राहुल मिश्रा पुत्र राजेन्द्र मिश्रा निवासी बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद सन्तकबीरनगर की स्कूटी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली खलीलाबाद मु0अ0सं0 39/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया था । उक्त दोनों प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए गठित टीम द्वारा आज दिनांक 17/18.01.2021 की रात्रि में कसैला क्रासिंग के पास से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त रजत दूबे पुत्र शिवकुमार निवासी ट्यूबवेल कालोनी थाना कोतवाली खलीलाबाद को एक अदद चोरी की स्कूटी (बिना नम्बर प्लेट की ) सम्बन्धित मु0अ0सं0 39/21 धारा 379/411 भा0द0वि0 बरामद किया गया ।
उक्त अभियुक्त से पूछताँछ किया गया तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 14.01.2021 की रात्रि में इलाहाबाद बैंक / इण्डियन बैंक में चोरी की नियत से घुसे थे परन्तु लाकर नही तोड़ पाये व पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर डर गये जिससे सीसीटीवी व डीवीआर को तोड़कर भाग गये तथा दिनांक 15.01.2021 को बरदहिया बाजार में खड़ी स्कूटी को चुरा लिया था । *उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 35/21 व मु0अ0सं0 39/21 का सफल अनावरण हुआ है* ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण*- प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद मनोज कुमार पाण्डेय, प्रभारी स्वाट निरीक्षक अजय कुमार सिंह, उ0नि0 शैलेन्द्र शुक्ला, हे0का0 इन्द्रजीत यादव, हे0का0 देवनरायण, का0 ऋषिवेद तिवारी, का0रमेश यादव, का0अमित कुमार, का0रवीन्द्र कुमार निषाद, का0 सुशील गौड़, का0 अनुराग कुमार, हे0का0 चा0 विनोद यादव ।