पीआरवी 1493 ने दो पक्षों में मारपीट / विवाद को कराया गया शान्त
संतकबीरनगर
– पीआरवी 1493 को थाना बखिरा क्षेत्रांतर्गत कौडियापार से इवेन्ट संख्या 03658 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट / विवाद होने से एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया । सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल 05 मिनट में पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट में घायल व्यक्ति को जरिये एम्बुलेंस इलाज हेतु अस्पताल भेजवाया गया तथा वादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा जाने को बताया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर विवाद को शान्त कराकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* –मु0आ0 इन्द्रजीत यादव, आ0 सुजीत कुमार सिंह, आ0चा0 मनोज राय ।