(छू लो आसमान) के तहत भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता यूनियन सम्मेलन
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज भारतीय जीवन बीमा निगम खलीलाबाद के अभिकर्ता यूनियन सम्मेलन जिला अध्यक्ष निसार अहमद खान के अध्यक्षता में सोनी होटल के सभागार में संपन्न हुआ।
जिसमें लखनऊ से आये मुख्य अतिथि (Lic) ट्रेनर सैय्यद अफजाल अहमद ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीमा बेचने का महत्त्वपूर्ण तरीका बताया तथा ट्रेननिंग दिया।

ट्रेनर सैय्यद अफजाल अहमद ने जीवन बीमा से संबंधित लाभ के तहत अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बीमा के नव व्यवसाय से ही अभिकर्ताओं की आय बढती है तथा (Lic) की बीमा पालिसी हर आदमी को सुरक्षा प्रदान करती है।

इस लिए हर आदमी को अपनी आय के अनुसार बीमा ले लेना अति आवश्यक है जिससे देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम उनके परिवार के सुरक्षा की जिम्मेदारी ले सके।

मुख्य रूप से शाखा प्रबंधक, सहायक शाखा प्रबंधक, भारतीय जीवन बीमा निगम खलीलाबाद एवं, जोनल सचिव सुधाकर चतुर्वेदी, मंडल महा सचिव अभिकर्ता यूनियन भारतीय जीवन बीमा निगम मंडल कार्यालय गोरखपुर संजय कुमार सिंह, जोनल कोषाध्यक्ष राम विनय पांडेय, ने भी अभिकर्ताओं को संबोधित किया।किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक (सी एल आई ए) शिव शंकर सिंह, (सी एल आई ए) वसी अहमद, महामंत्री अभिकर्ता यूनियन रमेश कुमार तीवारी, कोषाध्यक्ष अभिकर्ता यूनियन रिपुंजय मौर्य, सी पी राय, गिरिजाशर्ण उपाध्याय, सरवन कुमार, कमलेश राय, एस एम एल श्रीवास्तव, राम निवास, तथा सैकड़ों की संख्या में अभिकर्ता उपस्थिति रहे।