पीआरवी 3304 द्वारा मार्ग दुर्घटना में घायल व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल
संतकबीरनगर
– पीआरवी 3304 को थाना को0 खलीलाबाद क्षेत्रांतर्गत इवेन्ट संख्या 08211 से कालर ने मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति के घायल होने के संबन्ध में सूचना दिया । सूचना मिलते ही पीआरवी कर्मियों द्वारा तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को इलाज हेतु जरिये प्राइवेट वाहन जिला अस्पताल भेजवाया गया तथा थाना कोतवाली खलीलाबाद को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटना स्थल पर समय से पहुंचकर दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
*पीआरवी स्टाफ* –आ0 रवि गौड़, हो0चा0 शिवानन्द चौधरी ।