बालिकाएं वैज्ञानिक विषय पर दे जोर तभी विकास सम्भव– सविता
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
आज महिला शसक्तीकरण के कार्यक्रम में बघौली ब्लाक छेत्र के ग्राम सभा उड़सरा के शाह जहां गर्ल्स इंटर कॉलेज उड़सरा गंगोली संतकबीरनगर के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें उक्त कालेज की जीव विज्ञान की प्रवक्ता कु सविता ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का युग वैज्ञानिक युग है आज जरूरत है कि बालिकाएं महिलाएं अपने ऊपर हो रहे अत्याचार ठगी बेबसी और पूरा सम्मान न मिल पाना शिक्षा की कमी की वजह से नहीं मिल पा रहा है आज बालिकाओं को चाहिए इस युग में विज्ञान की पढ़ाई अनेक कोर्सो में प्रवेश लेते हुए अपने आप को जागरूक हों विज्ञान ही हम को समाज में एक ऊंचा मुकाम दिला सकता है वहीं कालेज के प्रधानाचार्य अब्दुल मतीन खान ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने पर जोर दिया इस अवसर पर अर्जुन प्रसाद अबरार अहमद रिजवान अहमद योगेश कुमार अब्दुल समद कमल जी सरजू प्रसाद विजय कुमार हाफ़िज़ अब्दुल वहाब रंजना शर्मा कु नीलम आदि लोग उपस्थित रहे