खलीलाबाद शहर मैरेज हाल सहित विभिन्न स्थानों पर 389 की हुई कोविड जांच..,.

संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
खलीलाबाद बाद शहर की एक मैरेज हाल मुखलिस पुर तिराहा ओवर ब्रिज के नीचे सहित विभिन्न मीड़ भाड़ वाली जगहों पर जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डाक्टर मुबारक अली के नेतृत्व में कोविड की जांच हुई जिसमें कोई भी कोविड मरीज नहीं पाया गया।
वैसे तो जिला में लगातार कोविड की सघन जांच चल रही है मगर सरकारी गाइड लाइन एवं शोसल डिस्टेन्सिग के पालन से लोग कोसों दूर हैं भीड़ भाड़ वाली जगहों पर दो गज की दूरी मास्क है जरूरी का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है।
सवस्थय विभाग की टीम जहाँ सक्रियता से जिला में जगह जगह तेजी से जांच अभियान चला रही है ताकि जियादा से जियादा लोगों की जाँच करके बीमारी का पता लगा कर लोगों को बीमारी से सुरक्षा प्रदान की जा सके।
वहीं आम जनता सरकारी गाइड लाइन और शोसल डिस्टेन्सिग को एक दम मानने के लिए तैयार नहीं है देखा जाये तो शहर के बड़े बड़े प्रतिष्ठानों एवं भीड़ भाड़ वाली जगहों पर खूब शोसल डिस्टेन्सिग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जिस पर जिला प्रशासन को विशेष ध्यान देना होगा।
डाक्टर मुबारक अली और उनके टीम के द्वारा जिला में सक्रियता से चल रहे जांच अभियान से वैश्विक महामारी करोना पर काफी हद काबू पा लिया गया है।
मगर शोसल डिस्टेन्सिग का पालन अभी भी जरूरी है।
टीम इस प्रकार है L T मनोज, राजिव, C H O अनुपम, दिव्या