
संतकबीरनगर / कुरेश अहमद सिद्दीकी
दिनांक 11 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को महान समाजवादी विचारक एवं चिंतक लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की 118वीं जयंती जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पुरानी सब्जी मंडी खलीलाबाद जनपद संत कबीर नगर पर जिला अध्यक्ष गौहर अली खान की अध्यक्षता में मनाई गई। स्व. जयप्रकाश नारायण जी के विचारों एवं उनके सिद्धांतों पर चर्चा कर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। उसके बाद जिला अध्यक्ष गौहर अली खान के पिता स्व. हाजी मोहम्मद शमी और समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कौशल चौधरी जी पिता स्वर्गीय नरसिंह चौधरी तथा पूर्व प्रधान भागीरथी विश्वकर्मा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव, पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ नेता पप्पू छापड़िया, अनवारुल हक, जिला उपाध्यक्ष के.डी. यादव, जिला उपाध्यक्ष श्याम विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष रामनाथ चौरसिया, जिला सचिव शैलेंद्र यादव, फारुख खान, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, नगर उपाध्यक्ष मोबीन खान, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चंद्र भूषण पांडेय, विधानसभा अध्यक्ष खलीलाबाद रमेश चंद यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष इफ्तेखार अहमद, राहुल यादव बादल, जिला अध्यक्ष महिला सभा शकुंतला यादव , वकील अहमद अंसारी, अवधेश यादव, रामभरोसे वारसी, राजेंद्र यादव, अखलाक अहमद, अभिनंदन तिवारी, सर्वेश यादव, अशोक यादव, गणेश शर्मा आदि नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।