
संत कबीर नगर / कुरैश अहमद सिद्दीकी
यदि किसानों और श्रमिकों को बर्बाद करने वाला कानून वापस नहीं लिया गया तो होगी आर पार की लड़ाई।
प्रदीप सिंह सिसोदिया
संत कबीर नगर समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष गौहर अली खां के नेतृत्व में सपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने किसानों एवं श्रमिकों के खिलाफ बनाये गये काले कानून के खिलाफ जबर्दस्त आंदोलन करते हुए जिला अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
प्रेस नोट के माध्यम से श्री गौहर अली खां ने कहा केन्द्र सरकार द्वारा पारित कानून सरासर किसान एवं श्रमिक विरोधी है।देश के किसानों और श्रमिकों को बंधुवा मजदूर बनाना चाहती है केन्द्र की मोदी सरकार।
इससे देश भर के किसानों और श्रमिकों का काफी नुकसान होगा।और उद्योग पतियों का फायदा।
श्री खां ने आगे कहा कि जब से यह कानून राज्यसभा में पारित हुआ है तब से देश के किसान और श्रमिक सड़कों पर सरकार विरोधी आंदोलन कर रहे हैं मगर केन्द्र और प्रदेश की तानाशाह भाजपा सरकारों को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है।
श्री खां ने कहा यदि सरकार यह काला कानून वापस नहीं लेती है तो समाजवादी पार्टी किसानों और श्रमिकों के साथ कंधे से कंधा मिला कर सड़क पर उतरेगी और कानून को वापस लेने के लिए सरकार को मजबूर करेगी।
इस औसर पर जिला समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।